अब आपसे Alexa बात करेगा Male Voice में: कंपनी ने कई और ख़ास फीचर किये लांच 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

Techonology: आधुनिक युग में तमाम ऐसे अविष्कार हुए जिसने लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाया। ऐसे ही आविष्कारों में अमेजन की एलेक्सा भी शामिल की जा सकती है। जैसा कि हम सबको पता है कि एलेक्सा आपके तमाम कार्यों को किसी असिस्टेंट की भांति ही पूरा करा देती है। वैसे तो यह एक वर्चुअल असिस्टेंट है लेकिन लोग इस पर किसी असिस्टेंट की तरह ही भरोसा करते हैं।

हालांकि अभी तक एलेक्सा में सिर्फ फीमेल की ही वाइस थी जबकि अब एलेक्सा को भारत में 5 साल पूरे हो गए हैं तो कंपनी द्वारा मेल वॉइस में एलेक्सा इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि नई आवाज अंग्रेजी और हिंदी दोनों लैंग्वेज में इस्तेमाल की जा सकती है। 

एलेक्सा के प्रभाव को बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में लाखों कस्टमर्स ने ऐसे डिवाइसेज खरीदे और उसका उपयोग किया है। मतलब चाहे कोई गाना सुनना हो, कोई समाचार सूचना हो, अलार्म लगाना हो या बिल पे करना हो बहुत सारी चीजें एलेक्सा के माध्यम से लोग करने लगे हैं। 

यहां तक कि अमेजन के शॉपिंग ऐप में भी एलेक्सा इन बिल्ड होने के बाद इसके मंथली एक्टिव यूजर्स 55 परसेंट से अधिक बढ़ गए हैं,जाहिर तौर पर यह एक बड़ा नंबर है। 

गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू मारा, गिरफ्तार Read More गरबा खेलने जाने से नाराज पति ने पत्नी को चाकू मारा, गिरफ्तार

अगर आप फीमेल आवाज को मेल में बदलना चाहते हैं तो इसे करने के लिए, इसी को डिवाइस पर एलेक्सा चेंज योर वॉइस कह कर इसकी आवाज बदल सकते हैं। इसके अलावा एलेक्सा ऐप में पर्सनल डिवाइस सेटिंग में जाकर एलेक्सा सिलेक्ट करके भी यह काम कर सकते हैं। 

शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, लिव-इन रिश्ते में विवाद से लेकर हत्या के आरोपों तक जानें पूरा मामला Read More शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, लिव-इन रिश्ते में विवाद से लेकर हत्या के आरोपों तक जानें पूरा मामला

अभी खास बात है कि बोट, Philips syska आदि बिल्ट इन डिवाइसेज पर तमाम ऑफ भी मिल रहे हैं, तो देर किस बात की अगर आप भी एलेक्सा के माध्यम से अपने जीवन को आसान बना रहे हैं, तो इस फीचर का आनंद उठाईये।  

रजत मुकुट और रुद्राक्ष से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Read More रजत मुकुट और रुद्राक्ष से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

 

 

About The Author

Post Comments

Comments