यूक्रेन में लड़ने जा रहे चेचन्या के 1000 लड़ाके, क्यों है रूस के लिए इतनी वफादारी?

यूक्रेन में लड़ने जा रहे चेचन्या के 1000 लड़ाके, क्यों है रूस के लिए इतनी वफादारी?

यूक्रेन में लड़ने जा रहे चेचन्या के 1000 लड़ाके, क्यों है रूस के लिए इतनी वफादारी?



चेचन (चेचन्या) गणराज्य के प्रमुख रमजान कादिरोव ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के लिए लड़ने के लिए एक हजार चेचन स्वयंसेवक रास्ते में हैं। कादिरोव ने टेलीग्राम पर कहा कि उनके एक रिश्तेदार, आप्टी अलाउद्दीनोव, "चेचन गणराज्य के एक हजार स्वयंसेवकों का नेतृत्व कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ये लोग यूक्रेन को "नाजी मुक्त" और "असैन्य" बनाने के लिए रूस के सैन्य अभियान में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। 

कौन है रूस और पुतिन का वफादार चेचन्या? 

चेचन्या रूस के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक गणराज्य है जो मुख्यतः रूस से घिरा हुआ है। हालांकि इसका कुछ हिस्सा पड़ोसी देश जॉर्जिया से भी लगता है। वैसे तो रूस और चेचन्या में सदियों पुराना झगड़ा रहा है लेकिन पुतिन सरकार ने मार्च 2003 में एक चेचन्या में एक विवादास्पद जनमत संग्रह करवाया था। इसके बाद से सब कुछ रूस के मुताबिक ही वहां होता है। 

जनमत संग्रह के तहत चेचन्या के लिए नए संविधान को मंजूरी दी गई और चेचन्या को स्वायत्तता दी गई। हालांकि ये भी स्पष्ट कर दिया गया कि चेचन्या रूस का हिस्सा है। चेचन्या एक मुस्लिम-बहुल इलाका है और जोसेफ स्टालिन के शासन के दौरान यहां के लाखों लोगों को निर्वासन में भेजा गया था। 


खुद पहुंचे लड़ने?

खबरें तो यहां तक हैं कि रमजान खुद मोर्चे पर पहुंच गए हैं। 13 मार्च को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दावा किया गया कि ये वीडियो कीव के पास होस्तोमाल एयरफील्ड पर शूट किया गया है। रमजान ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर लिखा था, ‘हम दिखाएंगे कि रूस के लोग किसी विदेशी थ्योरी या सैन्य सलाहकारों के सुझावों से कहीं बेहतर लड़ने की कला जानते हैं।


कौन हैं रमजान कादिरोव?

रमजान कादिरोव चेचन के पूर्व राष्ट्रपति अखमद कादिरोव के बेटे हैं जिन्होंने दूसरे चेचन युद्ध में अपना पक्ष बदल लिया और 2003 में चेचन राष्ट्रपति बने। उन्होंने दूसरे चेचन युद्ध में रूस में व्लादिमीर पुतिन के शासन के लिए अपनी सेवा की पेशकश की और पाला पलटकर पुतिन के हिमायती बन गए थे। मई 2004 में अखमद कादिरोव की हत्या कर दी गई। फरवरी 2007 में, रमजान कादिरोव को राष्ट्रपति के रूप में बदल दिया गया था। 

रमजान कादिरोव 2007 से चेचन्या के लीडर हैं और वे पुतिन के वफादार हैं। इसीलिए जब से रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है तब से रमजान लगातार यूक्रेन को धमका रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि चेचन्या के 1 हजार लड़ाके पुतिन के वास्ते लड़ने के लिए यूक्रेन जा रहे हैं और उनके एक रिश्तेदार उन लड़ाकों को लीड कर रहे हैं। 


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

सुप्रीम कोर्ट ने दी गौतम नवलखा को जमानत- '4 साल में भी आरोप तय नहीं'। सुप्रीम कोर्ट ने दी गौतम नवलखा को जमानत- '4 साल में भी आरोप तय नहीं'।
स्वंतत्र प्रभात ब्यूरो।     सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा को जमानत दे...

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel