मुंबई के होर्डिंग हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद
बृह्नमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से अब तक 32 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, इनमें से 25 को घाटकोपर में राजावाड़ी अस्पताल में, चार को एम.जे. अस्पताल विखरोली और तीन को जोगेश्वरी में एचबीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं खुद घटनास्थल पर गया था। हादसे में जिनकी मृत्यु हुई थी उन्हें सरकार 5 लाख रुपये देगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी और बेमौसम बारिश के चलते विशाल होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत होने के 21 घंटे से अधिक समय बाद भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। नगरपालिका अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक होर्डिंग के नीचे से 89 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 14 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 75 अन्य घायल हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को मुंबई और पड़ोसी ठाणे के छह अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बीएमसी के 75 और मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के 50 कर्मी भी अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे छेदानगर में पेट्रोल पंप के निकट 120 फुट लंबी और 120 फुट चौड़ी होर्डिंग गिरने के बाद अधिकारियों ने कहा था कि 100 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, होर्डिंग अवैध थी और इसे लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पुलिस ने पेट्रोल पंप पर गिरी होर्डिंग लगाने वाले एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List