माफियाओं और गुण्डों का समर्थन करता है गठबंधनः योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री ने अतर्रा में जनसभा को किया संबोधित

माफियाओं और गुण्डों का समर्थन करता है गठबंधनः योगी आदित्यनाथ

बांदा। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अतर्रा कस्बे के हिन्दू इण्टर कालेज में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इण्डिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार देश में बनने जा रही है। अबकी बार 400 पार के नारे के साथ उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वही भाजपा के समर्थन में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा के दरम्यान भाजपा में शामिल होने की होड़ मची रही। जहां नारायण सिंह की अगुवाई में 214 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में वोट करने की अपील करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांदा के अतर्रा कस्बे पहुंचे जहां पर उन्होंने हिंदू इंटर कालेज में एक बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित किया अपने संबोधन के दौरान सपा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग हैसियत सर्वे कराकर ऐसा प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि सभी लोग ठेले वालों के बराबर आकर खड़े हो जाएं आप लोगों की स्वतंत्रता चीन का प्रयास कर रहे हैं क्या ऐसे लोगों की आप लोग सरकार बनाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि माफियाओं और गुंडों का समर्थन करने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों को क्या आप सत्ता पर भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जहां एक तरफ भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।

तो वहीं गुण्डो माफिया का राम नाम सत्य हो रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को क्या आप लोग समर्थन करेंगे। कहा की आज ये नया भारत है, नया भारत एक तरफ मोदी जी नेतृत्व में मोदी जी का सम्मान बढ़ा रहा है। अब कोई दुश्मन देश भारत की तरफ देखता नहीं है। आज जरा जोर से भी विस्फोट हो जाए तो पाकिस्तान बोलता है कि हमने नहीं किया। यही नया भारत है। सियत सर्वे कराकर ऐसा प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि सभी लोग ठेले वालों के बराबर आकर खड़े हो जाएं आप लोगों की स्वतंत्रता चीन का प्रयास कर रहे हैं क्या ऐसे लोगों की आप लोग सरकार बनाएंगे।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि माफियाओं और गुंडों का समर्थन करने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों को क्या आप सत्ता पर भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में जहां एक तरफ भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। तो वहीं गुण्डो माफिया का राम नाम सत्य हो रहा है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को क्या आप लोग समर्थन करेंगे। जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ओर जहां सरकार की योजनाएं गिनाईं, वहीं विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। बुंदेलखंड की सियासत में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट विशेष महत्व रखती है। इस सीट पर सभी दल जीतना चाहते है। कांग्रेस, कम्युनिष्ट, बसपा के बाद अब इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा है।

एक बार फिर इस सीट पर कांटे की टक्कर है। मतदान को महज अब आठ दिन शेष बचे है। जहां प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं, वहीं प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी दलों स्टार प्रचारकों ने भी ताकत झोंक दी है। एक के बाद एक स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। सीएम ने कहा कि सपा ने युवाओं के हाथों में तमंचे तो भाजपा ने टैबलेट थमाए हैं। भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। इंडी गठबंधन की सरकार बनीं तो यह लोग पहले गणना कराएंगे, बाद में जनता पर वरासत टैक्स भी लगाएंगे। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद आरसी द्विवेदी, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, राज्यमंत्री रामकेश निषाद आदि मौजूद रहे।


 जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फूल सिंह, दुष्यंत सिंह, आनंद सिंह, अंकित सिंह, योगेंद्र सिंह, अनूप सिंह जादौन, रामगोपाल सिंह,अजय सिंह, संतोष कुमार गौड़, भानू गौड़, उमेश गौड़, रमेश चंद्र गौड़, अनुराग गौड़, ओम जी गौड़, विनोद गौड़, सोनू पाठक, चंद्रकांत धुरिया, शिवकुमार धुरिया, सुधीर गुप्ता, आकाश अग्रवाल, आशु अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, माधवशरण अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रिंस गौड़, अंकुर गौड़, अभिषेक सोनी, लालाबाबू, नवीन निगम, अंशुल सोनी, दीपेश सोनी, राजेंद्र शुक्ला, सत्यप्रकाश दीक्षित, संजय सोनी, राकेश गौड़, रामबहादुर सिंह, संजय साहू, अतुल सोनी, शिलमणि शर्मा, संतोष विश्वकर्मा, बोधन सिंह, राजू पाल, अनुराग तिवारी, पप्पू यादव, राजू सिंह, अनुभव सिंह, गोविंद मिश्रा, गुलाब सिंह, कल्लू निषाद, कुशल सिंह सहित कुल 214 लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता स्वीकार की और देश हित में पुनः मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024