नवीनतम
फीचर्ड
भारत
एस.आई.आर.-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से पूरा करने के लिए रोल ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह खैहरा आईएएस का मालेरकोटला जिले का पहला दौरा
रोल ऑब्जर्वर ने डिप्टी कमिश्नर, ईआरओज और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक
मालेरकोटला- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए गुरप्रीत सिंह खैहरा, आईएएस को मालेरकोटला जिले के लिए रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी विराज एस. तिड़के, जिले के सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओज), 105-मालेरकोटला और 106-अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लोक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान रोल ऑब्जर्वर ने एस.आई.आर.-2026 के नोटिस चरण, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों, उनके निपटारे तथा मतदाता सूचियों के सत्यापन संबंधी अब तक की कार्रवाई का जायजा लिया।
रोल ऑब्जर्वर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एस.आई.आर. का मुख्य उद्देश्य सही, शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना सुनिश्चित किया जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो।
उन्होंने बताया कि 6 सितंबर 2026 को जिले के सभी 406 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए को इन कैंपों के बारे में जानकारी दें। इस दिन सभी बीएलओ अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।
गुरप्रीत सिंह खैहरा ने कहा कि मतदाता कार्ड, मतदाता सेवाओं या एस.आई.आर. प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित हेल्पडेस्क के अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग election commission of india SIR 2026 Voter List Revision Electoral Roll Voter Verification Malerkotla News SIR 2026 Punjab Special Intensive Revision 2026 मतदाता सूची 2026 Punjab Voter List मालेरकोटला समाचार Malerkotla Election मालेरकोटला चुनाव Gurpreet Singh Khehra IAS गुरप्रीत सिंह खैहरा Roll Observer रोल ऑब्जर्वर Punjab Election Commission मतदाता सत्यापन निर्वाचक नामावली Voter Helpline 1950 BLO Special Camp Form 6 Form 7 Form 8 Punjab Election News


Comments