खजनी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

सीएमओ ने बूथों का किया निरीक्षण, कहा— 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा न छूटे

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील )

खजनी, गोरखपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को खजनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं।

छताई बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अभियान के शुभारंभ के बाद सीएमओ ने खजनी ब्लॉक क्षेत्र का भ्रमण किया और छताई पोलियो बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में  तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस Read More जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस

स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन Read More राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक पहुंचना ही इस अभियान की सफलता का सबसे बड़ा पैमाना होगा।

जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप Read More जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप

पीएचसी प्रभारी ने की अभिभावकों से अपील


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि खजनी क्षेत्र के सभी पोलियो बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात हैं और माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जे.ओ. अहमद, आई.ओ. अशोक सिंह, ए.आर.ओ. अजीत यादव, एल.टी. वीरेन्द्र सिंह, प्रशांत दुबे सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए हर बच्चे को "दो बूंद जिंदगी की" अवश्य पिलाएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार