जेल में बंद आरोपी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप

धारदार हथियार से हमले के मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। धारदार हथियार से हमले के मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिरासत में हुई मारपीट के कारण उसकी हालत बिगड़ी, जिसके चलते उसकी जान चली गई। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ और परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन भी किया।
 
जानकारी के अनुसार, आसीवन थाना क्षेत्र के नुरुल्लानगर निवासी 45 वर्षीय शफीक अहमद को एक युवक पर चापड़ से हमले के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक, जेल में दाखिल होने के अगले दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
मृतक के परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए तथा शव को अस्पताल गेट के बाहर रखकर कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही।
 
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं जेल प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
 
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें