सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई थी।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।

नव भारतीय किसान संगठन परिवार ने प्रदेशभर के किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 29 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल किसान प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी भूमि और किसानों की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे एवं फर्जी तरीके से भूमि बिक्री के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन संबंधित राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की भूमि की सुरक्षा और सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराने के लिए प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाया जाएगा।

इसी क्रम में 29 जून को लखनऊ में मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों तथा किसान साथियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई थी।

मलवें में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, कोहराम Read More मलवें में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, कोहराम

संगठन का आरोप है कि बाहरी लोगों को भूखंड बेचने के नाम पर कुछ भूमाफिया सरकारी जमीनों को निजी संपत्ति बताकर अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं। इससे न केवल सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि आम नागरिक और किसान भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे Read More 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे

लखनऊ जिला अध्यक्ष राजू रावत के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों की रक्षा और भूमि घोटालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है।

विंध्याचल धाम में पत्रकार से बदसलूकी मामले में मुख्य आरक्षी निलंबित, जांच जारी Read More विंध्याचल धाम में पत्रकार से बदसलूकी मामले में मुख्य आरक्षी निलंबित, जांच जारी

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई थी।

नव भारतीय किसान संगठन परिवार ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे 29 जून 2026 को लखनऊ के डालीगंज पुल के पास निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। संगठन का मानना है कि किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

lucknow news प्रशासनिक कार्रवाई अवैध कब्जा राजस्व विभाग ग्रामीण विकास land mafia illegal encroachment farmers protest revenue Department farmers news Farmers welfare लखनऊ समाचार Uttar Pradesh Politics उत्तर प्रदेश राजनीति Government Land Encroachment भूमि अधिकार Rural Development किसान हित भूमि विवाद Land Dispute किसान आंदोलन Administrative Action Rural Issues किसान जागरूकता किसान संगठन Farmers Organization नव भारतीय किसान संगठन किसान अधिकार Farmers Rights सरकारी जमीन कब्जा Farmer Awareness Land Scam किसान संघर्ष किसान एकता सामाजिक आंदोलन जन आंदोलन लखनऊ कार्यक्रम किसान सम्मेलन किसान समाचार Uttar Pradesh Farmers उत्तर प्रदेश किसान भूमि माफिया भूमि संरक्षण Land Protection Land Encroachment Nav Bhartiya Kisan Sangathan लखनऊ प्रदर्शन Lucknow Protest मंडल आयुक्त घेराव Commissioner Office Gherao भूमाफियाओं के खिलाफ आंदोलन Anti Land Mafia Movement किसानों की जमीन Farmers Land भूमि घोटाला Farmers Unity Farmers Struggle डालीगंज लखनऊ Daliganj Lucknow किसान महापंचायत Farmers Gathering किसान नेतृत्व Farmers Leadership निर्मल शुक्ला Nirmal Shukla राजू रावत Raju Rawat Farmers Convention ग्रामीण मुद्दे कृषि समुदाय Agricultural Community Mass Movement Land Rights किसान प्रदर्शन 2026 Farmers Protest 2026 सरकारी भूमि सुरक्षा Government Land Protection भूमि अतिक्रमण Social Movement किसान संगठन परिवार Farmers Organization Family Lucknow Event किसान एकजुटता Farmer Solidarity.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार