लोकल लेबल कमेटी की बैठक सम्पन्न

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर

राष्ट्रीय न्यास अन्तर्गत जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में लोकल लेबल कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लीगल गार्जियनशिप हेतु प्राप्त 23 आवेदनों में एक-एक पर विचार किया गया। पात्र आवेदनों को संस्तुति प्रदान की गयी और शेष आवेदनों में जिनमें त्रुटि है उनको दोबारा आवेदन कराते हुए बैठक कराने के निर्देश दिये गये।

IMG-20260608-WA0950

अत्यन्त निर्धन दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय न्यास से लाभ दिलाये जानें हेतु लोक जागृत संस्था को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दशा में दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा किया जाना समिति का प्रथम कर्तव्य है। इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बलरामपुर सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल:दो सीएचसी से 22 कर्मचारी गायब Read More बलरामपुर सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल:दो सीएचसी से 22 कर्मचारी गायब

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष लोक जागृत संस्थान सया एंव दीपक मौजूद थे।

गौर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना दिवस कैंप में लापरवाही, भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं Read More गौर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना दिवस कैंप में लापरवाही, भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं

Post Comments

Comments