फीचर्ड
भारत
भूमि विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी ।
औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के गोती गांव में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्व प्रधान विनोद सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कुश सिंह गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बगिया में गया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कुश सिंह को परिजन तत्काल इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
prayagraj news UP News हत्या का मामला prayagraj crime news breaking news prayagraj uttar pradesh crime news युवक की हत्या prayagraj latest news murder case Law and order criminal investigation police investigation कानून व्यवस्था Police Action स्थानीय समाचार नैनी समाचार Local News Prayagraj पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई Land Dispute Case CCTV Footage Investigation प्रयागराज क्राइम न्यूज अपराध समाचार गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश अपराध Village Dispute भूमि विवाद औद्योगिक क्षेत्र थाना Public Safety Industrial Area Police Station Youth Murder Case जमीन विवाद Village Crime News Naini news एसओजी टीम Criminal Search Operation गांव का विवाद Murder Investigation प्रयागराज अपडेट Crime Update हत्या की जांच Homicide Case Crime Reporting Goti Village Kush Singh Murder Former Pradhan Son Killed Shooting Incident Gunshot Murder Industrial Area Police Kamlesh Kumar SHO SOG Team Investigation Land Conflict Serious Crime Case Justice Investigation Rural Crime Police Team Probe Goti Village News Naini Prayagraj प्रयागराज समाचार गोती गांव कुश सिंह हत्या पूर्व प्रधान का पुत्र कमलेश कुमार थाना प्रभारी सीसीटीवी फुटेज जांच अपराधियों की तलाश ग्रामीण अपराध गंभीर अपराध मामला न्यायिक जांच


Comments