नेशनल सेल्फ केयर टीम करेगी बेटियों के हाथ पीले

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मिर्जापुर। नेशनल सेल्फ केयर टीम (NSCT) के संस्थापक आदरणीय विवेकानंद जी के निर्देशानुसार तथा सह-संस्थापक श्री रविन्द्र यादव जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष इंजी. नरेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने कोन ब्लॉक के ग्राम सभा गड़गेड़ी में कन्हैया लाल यादव पुत्र रामा यादव की बेटी की शादी स्थल का निरीक्षण किया।

19 जून 2026 को आयोजित होने वाली इस शादी में NSCT संस्था मात्र 15-15 रुपये के सहयोग से दो लाख रुपये से अधिक की आर्थिक मदद प्रदान करेगी। संस्था ने अब तक 50-50 रुपये के छोटे-छोटे योगदान से 5 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को लगभग 35 लाख रुपये का सहयोग पहुंचाया है।

देहरादून के स्कूल में हैवानियत Read More देहरादून के स्कूल में हैवानियत

स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला मंत्री आनंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष रोहित गोंड, संगठनमंत्री अजय प्रेमी, संयुक्त मंत्री कौशल प्रजापति, शैलेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, डॉक्टर अनिल गुप्ता, करन निषाद, नितिन यादव, शैलेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Read More  देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता ने दी। NSCT समाज की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मौजमपुर, मकान का लिंटर और दीवार गिरी Read More सिलेंडर ब्लास्ट से दहला मौजमपुर, मकान का लिंटर और दीवार गिरी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें