घूरपुर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को दबोचा, अवैध पिस्टल व कार बरामद।

भदोही से हथियार लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे आरोपी, मुखबिर की सूचना पर जसरा में हुई गिरफ्तारी।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। थाना घूरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, एक मैगजीन, एक खाली मैगजीन, तीन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव, अपर पुलिस उपायुक्त नगर विजय आनंद तथा सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को ग्राम जसरा क्षेत्र में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उत्तम सिंह (32 वर्ष) पुत्र रामदरश सिंह निवासी पडिया थाना चोरहटा, जिला रीवा (मध्य प्रदेश), अजय सिंह (34 वर्ष) पुत्र कमलेश सिंह निवासी पडिया थाना चोरहटा, जिला रीवा तथा रविराज मिश्रा (30 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम शाहपुर थाना सिरमौर, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, 19 किलो सिलेंडर हुआ 42 रुपये महंगा। Read More कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, 19 किलो सिलेंडर हुआ 42 रुपये महंगा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तीनों आपस में दोस्त हैं और रीवा के रहने वाले हैं। अजय सिंह ने बताया कि उसके परिचित बालू व्यवसायी ने करीब एक माह पहले उससे अवैध असलहा उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद उसने अपने साथियों से संपर्क किया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले भी असलहा खरीद-बिक्री कर लाभ कमा चुके हैं। इसी सिलसिले में वे भदोही पहुंचे और वहां एक परिचित व्यक्ति से संपर्क कर पिस्टल एवं मैगजीन खरीदी। इसके बाद वे कार संख्या MP-17-JN-3991 से मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट। Read More घर के बाहर सो रहे ट्रक स्वामी की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट।

आरोपियों ने बताया कि यात्रा के दौरान थकान होने पर वे घूरपुर क्षेत्र में एक ओवरब्रिज के नीचे वाहन खड़ा कर आराम कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण। Read More विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम प्रधान ने किया पौधरोपण।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना घूरपुर में मुकदमा संख्या 207/2026, धारा 3/25(8) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार