जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एल वर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कीर्ति कुमार मिश्रा का किया स्वागत

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर लगभग 3 वर्षों से तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एल वर्मा के संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ पद पर स्थानांतरण होने के पश्चात विभाग द्वारा भावभीनी विदाई देते हुए जिले के नवागत जिम्मेदारी संभालने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज से आए  डॉक्टर कीर्ति कुमार को

 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 21 वर्षिय युवक का शव Read More संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 21 वर्षिय युवक का शव

नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया Read More नवनियुक्त डीआईजी श्रीमती "पूनम" द्वारा  परिक्षेत्र मीरजापुर का पदभार ग्रहण किया गया

मीरजापुर  सीएमओ पद की नई जिम्मेदारी संभालने के उपलक्ष्य में  विवेकानंद सभागार कक्ष में सम्मान एवं स्वागत किया गया। निवर्तमान सीएमओ डॉ सीएल वर्मा द्वारा जनपद में बीते समय के अनुभव को शेयर करते हुए विभागीय कर्मियों की सराहना करते हुए कहा गया कि आप सभी जिस तरीके से कंधे से कंधा मिलाकर विभागीय कार्यों में अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे हैं उसी तरीके से आगामी समय में भी मां विंध्यवासिनी के नगरी को ऊंचाई देने का प्रयास जारी रखिएगा।

आनंद कुटीर आश्रम मे 12 जून से शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा।  Read More आनंद कुटीर आश्रम मे 12 जून से शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा। 

 

वर्मा द्वारा यह भी कहा गया कि मेरा आप सभी से लगाव रहा है और आगे भी यह लगाव कायम रहेगा, विभागीय हित में हम हमेशा आप सब के साथ रहेंगे। 
वही नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति कुमार द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आप सभी अपने दायित्वों का जनहित में ससमय निर्वहन सेवा भाव से करने का प्रयास करिएगा, जिससे कि जिले को स्वास्थ्य लाभ क्षेत्र में एक ऊंचाई मीले। 
डॉ मिश्रा द्वारा सभी कर्मियों को विश्वास दिया गया कि आप सभी स्वास्थ्य सेवा के एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इस कार्य क्षेत्र में मेरा सहयोग और मार्गदर्शन

 

आप सब के साथ सदैव बना रहेगा। 
वहीं कार्यक्रम के दौरान डाक्टर वीके चौधरी, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर सुदीप ने भारी मन से डाक्टर सीएल वर्मा के साथ बीते स्मरणीय पलों को याद किया।
उक्त स्वागत समारोह कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी गड़ो द्वारा दोनों मौजूद अधिकारियों का माला तथा बूके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन टीबी विभाग के सतीश यादव द्वारा संपन्न किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें