अवैध अस्पताल में प्रसूता की मृत्यु पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील, संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

प्रसव के लिए भर्ती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत, नवजात सुरक्षित; डॉक्टर और स्टाफ पर अस्पताल छोड़कर फरार

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - 

कोन थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर में प्रसव के दौरान आशा बहू की मौत के बाद शनिवार को भारी जनाक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार सिंगा-बागेसोती निवासी लगभग 38 वर्षीय सीमा देवी पत्नी देवनारायण आशा बहू के रूप में कार्यरत थीं। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार उनके पहले चार प्रसव सामान्य तरीके से हुए थे, लेकिन इस बार अस्पताल पहुंचते ही ऑपरेशन की सलाह दी गई।

IMG-20260530-WA0043

रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस का जागरूकता अभियान Read More रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस का जागरूकता अभियान

आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और समय पर उचित उपचार न मिलने से उनकी मौत हो गई, जबकि नवजात सुरक्षित है।मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

विधायक गौरा ने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया Read More विधायक गौरा ने मुख्य सेविकाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट फोन वितरण किया

IMG_20260530_161555

गोरखपुर; मिट्टी खनन और डम्पर परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन Read More गोरखपुर; मिट्टी खनन और डम्पर परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

बतातें चलें कि जनपद में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल, कोन में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु के मामले को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पत्नी देवनारायण, निवासी सिंगा, ग्राम पंचायत व पोस्ट -बागेसोती , थाना कोन, प्रसव हेतु कचनरवा पीएचसी पहुंची थीं। प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें एम्बुलेंस 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोन के लिए रेफर किया गया था, किन्तु एम्बुलेंस के ईएमटी द्वारा मरीज को निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्र के स्थान पर बिना पंजीकरण के संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की बाईट-

आरोप है कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, जिसके बाद संबंधित चिकित्सक मौके से फरार हो गए।जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति आजाद बिन्द तथा प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

साथ ही अस्पताल के संचालक नसीम अहमद के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध रूप से संचालित चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, विजयशंकर जायसवाल, भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बंशीधर, भाजपा नेता अलख नारायण शुक्ला, जोखन यादव सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने अवैध अस्पतालों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल कोन पर डिलीवरी कराने हेतु सीमा देवी पत्नी देवनारायण भारती निवाशी बागेसोती (सिंगा) थाना कोन सोनभद्र उम्र लगभग 36 वर्ष डिलीवरी के बाद सीमा देवी की मृत्यु हो गई, तत्पश्चात अस्पताल को सील कर दिया गया है और मृतका के पति देवनारायण के शिकायती पत्र के क्रम में चिकित्साअधिकारी नोडल डॉ .कीर्ति आनंद बिंद के ,मुकदमा अपराध संख्या 104 / 26 धारा 105 /318(4)/BNS एवं 34 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार