धनरूआ में जबरन शादी का मामला चर्चा में, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरूआ। बिहार में पकड़ौआ विवाह यानी जबरन शादी के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इसी कड़ी में पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरतपुर गांव से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जबरन शादी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला धनरूआ थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक की जबरन शादी कराए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को नसरतपुर गांव से ले जाकर नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी बिगहा गांव में मंदिर में शादी कराई गई।

सूत्रों के अनुसार लड़की पक्ष ऋतु बिगहा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

धनरूआ थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि युवक के पिता द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

त्रिदिवसीय समर कैंप का  समापन, बच्चों ने विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह Read More त्रिदिवसीय समर कैंप का  समापन, बच्चों ने विविध गतिविधियों में दिखाया उत्साह

बिहार में पकड़ौआ विवाह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई मामलों में लड़कों को बहला-फुसलाकर, नशीला पदार्थ खिलाकर या दबाव बनाकर शादी कराने के आरोप लगे हैं। हालांकि प्रत्येक मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाती है।

नगर निगम बेतिया मुख्य नाला टाउन ड्रेन पर अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी Read More नगर निगम बेतिया मुख्य नाला टाउन ड्रेन पर अतिक्रमणकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी

कानूनी रूप से जबरन कराई गई शादी को मान्यता नहीं दी जाती है। पटना हाईकोर्ट भी अपने एक फैसले में स्पष्ट कर चुका है कि दबाव, धमकी या बंदूक की नोक पर कराई गई शादी वैध विवाह नहीं मानी जाएगी।

बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन Read More बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन

फिलहाल धनरूआ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें