तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिरे

प्रशासन और बिजली विभाग की टीम हालात सामान्य करने में लगी रही।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को आए तेज आंधी-पानी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवाओं और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।

तेज आंधी के कारण कई इलाकों में करकट एवं झोपड़ीनुमा घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई गरीब परिवारों के आशियाने उड़ गए, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ गिरने से कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा।

आंधी-पानी के कारण मसौढ़ी अनुमंडल में करीब चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बिजली कटने से लोगों को गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई मोहल्लों में देर रात तक अंधेरा पसरा रहा। बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त तारों और फॉल्ट को ठीक करने में जुटी रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगह बिजली के तार टूटकर सड़क पर गिर गए थे, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पहले अवैध  शराब तस्करी में बाप, अब चोरी के मंगलसूत्र खरीदने के आरोप में  पुत्र गिरफ्तार Read More पहले अवैध  शराब तस्करी में बाप, अब चोरी के मंगलसूत्र खरीदने के आरोप में  पुत्र गिरफ्तार

बारिश के बाद मौसम में थोड़ी ठंडक जरूर महसूस की गई, लेकिन आंधी और बिजली बाधित रहने से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम हालात सामान्य करने में लगी रही।

दरधा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत Read More दरधा नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें