पिपरी पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग किशोरी का बाल विवाह कराने, परिवार को डरा-धमकाकर बंधक बनाने एवं धमकी देने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पिपरी थाना निवासी पवन कुमार पुत्र स्व० कमाल धरिकार निवासी मलीन बस्ती वार्ड नं0-01 तुर्रा जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 21.05.2026 को थाना पिपरी पर सूचना दी गई कि उनकी पत्नी बच्चों सहित बिना बताए घर से कहीं चली गई है, जिसके सम्बन्ध में थाना पिपरी पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

थाना पिपरी पुलिस द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.05.2026 को आवेदक की पत्नी एवं बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। घर वापस आने पर आवेदक की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसे तथा उसके बच्चों को कामेश्वर बैठा निवासी रेनुकूट एवं बाबा जी नामक व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अलीगढ़ ले जाया गया था, जहां उसकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष का विवाह लोकेश नामक व्यक्ति से करा दिया गया।

गोरखपुर ग़ोला में नाम और जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, विदेश यात्रा का आरोप; गोला थाने में मुकदमा दर्ज Read More गोरखपुर ग़ोला में नाम और जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, विदेश यात्रा का आरोप; गोला थाने में मुकदमा दर्ज

पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया कि अलीगढ़ में उन्हें डरा-धमकाकर रखा गया तथा किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अवसर मिलने पर पीड़िता द्वारा लोकेश के मोबाइल नम्बर से अपने पति को सूचना दी गई, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें सकुशल बरामद किया गया।

बागेसोती रोड़ में भारी अनियमितता को लेकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन Read More बागेसोती रोड़ में भारी अनियमितता को लेकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

उक्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-102/2026 धारा 61(2), 87, 137(2), 351(3) बीएनएस बनाम 01. कामेश्वर बैठा पुत्र अज्ञात निवासी रेनुकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 02. बाबा जी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात, 03. लोकेश पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट तथा 9/10 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

अपनों के बीच अपने घर अमेठी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी  Read More अपनों के बीच अपने घर अमेठी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.05.2026 को मु0अ0सं0-102/2026 से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को समय करीब 09:45 बजे नौकुटिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-लोकेश कुमार उर्फ मुच्ची शर्मा पुत्र बृजेश उर्फ विजुआ शर्मा निवासी ग्राम ख्यामई चौकी बीरपुरा थाना गभाना जिला अलीगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष, कामेश्वर बैठा पुत्र स्व० भुलन बैठा निवासी ग्राम सहिजना सहर पोस्ट कल्याणपुर थाना गढ़वा जिला गढ़वा, झारखण्ड, हाल पता- रेलवे कालोनी आरपीएफ के पीछे मलिन बस्ती तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 59 वर्ष।

 गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से पश्चिमी जनपदों के व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेकर अपने क्षेत्र की गरीब एवं नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे। इसके उपरांत लड़कियों को उनके परिजनों से दूर अन्य जनपदों में ले जाकर बहकावे में रखकर विवाह कराया जाता था। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 हीरा लाल यादव , हे0का0 प्रभू नारायण , रि0का0 रोहित यादव शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार