अज्ञात वाहन के धक्के से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत।  

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

चुनार, मीरजापुर।

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर पावर हाउस के फोरलेन हाइवे रेलवे अंडरब्रिज के नीचे बुधवार की रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गया। किसी अज्ञात वाहन के पीछे से धक्का मारने से 33 वर्षीय विनय राय की मौके पर मौत हो गई ,जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी मृतक की 20 वर्षीय भांजी कलश गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरीमोड ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चन्दौली निवासी विनय राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मीरजापुर निवासी कलश को प्राथमिक उपचार के दौरान बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक विनय राय के परिजनों को सूचना देकर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

दूध देकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार और भतीजे समेत चार गिरफ्तार Read More दूध देकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार और भतीजे समेत चार गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार