नवीनतम
फीचर्ड
बकरीद पर्व पर ईदगाह पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक , दी मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
जनपद में बकरीद पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रावटसगंज स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) बगीश कुमार शुक्ला तथा उप जिलाधिकारी रावटसगंज अश्वनी कुमार भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व त्याग, समर्पण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी लोग आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखें।

इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित कर जनपद में अमन-चैन एवं भाईचारे की परंपरा को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।


Comments