नवीनतम
फीचर्ड
आगामी दिनों में आंधी, वज्रपात, को लेकर सतर्क रहने की अपील
जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाएं-जिलाधिकारी चर्चित गौड़
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में जनपद सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं, आंधी तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। 29 मई को सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 70 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी/तड़ित झंझावत, मेघगर्जन, वज्रपात तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में न जाएं। आंधी एवं वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। किसान भाई खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
Read More एनयूपीपीएल में मुख्य कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड का 70 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गयाआमजन हेतु आवश्यक सावधानियां -खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर सुरक्षित रहें।मोबाइल, बिजली उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान को सुरक्षित रखें।तेज आंधी एवं बिजली चमकने के समय पेड़ के नीचे शरण न लें।खुले मैदान, तालाब, नदी एवं जलस्रोतों से दूर रहें।किसान भाई खलिहानों में रखे अनाज एवं कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें।
लू एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।दोपहर के समय अनावश्यक धूप में निकलने से बचें।छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष 05444-297645 अथवा 1077 पर सूचित करें।


Comments