उपमुख्यमंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी ने नटवां तिराहे पर स्थित विक्रम कॉरपेट के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज जी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश एवं देश के समसामयिक राजनीतिक, सामाजिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए । डॉ. शर्मा ने कहा कि

 

लालगंज तहसील में फर्जीवाड़ा का लंबा खेल फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर कोटा का किया गया है आवेदन।  Read More लालगंज तहसील में फर्जीवाड़ा का लंबा खेल फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर कोटा का किया गया है आवेदन। 

भीषणगर्मी में मरीज बेहाल, मिर्जापुर महिला जिला अस्पताल में पंखे तक की नही है व्यवस्था।  Read More भीषणगर्मी में मरीज बेहाल, मिर्जापुर महिला जिला अस्पताल में पंखे तक की नही है व्यवस्था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश आज देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना,

बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार  Read More बाइक ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ट्रैक्टर चालक फरार 

 

किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है । पूर्व उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, किन्तु प्रदेश की जनता विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है । डॉ. शर्मा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को

 उपमुख्यमंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, डिजिटल शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, निवेश नीति तथा प्रदेश में बढ़ती औद्योगिक संभावनाओं पर भी अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है और आने वाले समय में प्रदेश देश की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा ।

इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा तथा पार्टी के जनप्रतिनिधि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां की विधायक शुचिस्मिता मौर्या कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार