संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक।
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर।लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार चौकी अंतर्गत पतार कला गांव में चौराहे के समीप सोमवार को दोपहर में टीन सेट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार जयकर गांव निवासी श्याम नारायण पतार कला चौराहे पर टीन सेट में किराना और जनरल स्टोर का दुकान है। गैस पर चाय बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड व पीआरबी 112 को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

श्यामनरायण ने बताया कि आग में दो मोटरसाइकिल, फ्रिज , पंखा और दुकान मे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया लगभग तीन लाख का नुकसान हो गया है । वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद यादव ने लेखपाल को इसकी सूचना दे दी है ।


Comments