मसौढ़ी में चोरी की वारदातों से दहशत, धनरुआ में घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

गहरी नींद में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी, दस्तावेज भी ले गए चोर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  मनोज कुमार

धनरुआ/मसौढ़ी :- मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी एवं जरूरी दस्तावेजों की चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने धनरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित कुमार गौरव, पिता शशंकर प्रसाद उर्फ बुद्धी प्रसाद, ग्राम गुलड़िया बिगहा निवासी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 मई की रात लगभग 12 बजे से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में प्रवेश कर गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर के कमरे में रखी अटैची एवं बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में सोने के कई आभूषण शामिल हैं, जिनमें कनफूल, झुमका, लॉकेट, कानबाली, नथिया, मंगलसूत्र, मांगटीका सहित अन्य गहने शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के पायल, कटोरा, अन्य आभूषण, करीब 20 हजार रुपये नगद, जमीन के कागजात तथा उनकी छोटी बहन सुप्रिया कुमारी के मैट्रिक, इंटर एवं ग्रेजुएशन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी चोर अपने साथ ले गए।

नेपाल से लाई जा रही 132.65 किलो गांजा की खेप बरामद, तस्कर फरार Read More नेपाल से लाई जा रही 132.65 किलो गांजा की खेप बरामद, तस्कर फरार

पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के सदस्य छत से नीचे उतरे और घर का सामान बिखरा देखा। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

अवकाश के दिनों में घर पर पढ़ाई के साथ करें इंज्वाय, बच्चों को सिखाया गया गुर Read More अवकाश के दिनों में घर पर पढ़ाई के साथ करें इंज्वाय, बच्चों को सिखाया गया गुर

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मसौढ़ी एवं आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। धनरुआ थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांच के टुकड़े का भय दिखाकर चेन लूट के वारदात के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार Read More कांच के टुकड़े का भय दिखाकर चेन लूट के वारदात के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें