जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा

98.5 प्रतिशत HLB कार्य पूर्ण

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक अपराह्न 3:30 बजे हुई, जिसमें जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चार्ज जनगणना अधिकारियों को लंबित HLB कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रगणकों द्वारा की जा रही डाटा एंट्री एवं लिंकिंग कार्य का पर्यवेक्षकों के माध्यम से सही ढंग से सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 4198 HLB के विरुद्ध 4135 HLB में मार्किंग एवं डाटा एंट्री का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का 98.5 प्रतिशत है।

जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया।

संस्कृति और लोककला को सहेजने की पहल, 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Read More संस्कृति और लोककला को सहेजने की पहल, 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें