गोरखपुर :कपड़ा खरीदने निकली युवती लापता, बेंगलुरु ले जाने का आरोप: युवक समेत तीन पर केस दर्ज

7 मई से लापता है 23 वर्षीय युवती, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार, गोरखपुर, 23 मई। गोला थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला अब अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप तक पहुंच गया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती को बेंगलुरु ले जाने का आरोप लगाते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।
कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी युवती
जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती बीते 7 मई को घर से कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि वह कुछ ही देर में वापस लौट आएगी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

गगहा निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गगहा थाना क्षेत्र निवासी गौतम उर्फ टंगा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि युवती को बेंगलुरु ले जाया गया, जहां आरोपी के बहनोई प्रभु और बहन पूजा ने भी उसका साथ दिया और उसे अपने पास रखा हुआ है।

मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर, जिम्मेदार बेखबर Read More मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर, जिम्मेदार बेखबर

परिजनों का कहना है कि युवती से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
तीनों आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल, स्वामियों को लौटाए Read More पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल, स्वामियों को लौटाए

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती की मां की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 एवं 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब युवती की तलाश के साथ आरोपियों की भूमिका की जांच में जुट गई है।
क्या बोले थाना प्रभारी

सोनभद्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक Read More सोनभद्र में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा युवती की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments