ग्राम बवई में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 53 मरीजों का हुआ निःशुल्क परीक्षण

शिविर का संचालन चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार की देखरेख में किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही,जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बयाँव, भदोही द्वारा ग्राम बवई में एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर का संचालन चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच कर उन्हें रोगानुसार उचित परामर्श एवं निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों, खानपान, स्वच्छता तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

शिविर में कुल 53 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 30 महिलाएं एवं 23 पुरुष शामिल रहे। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनसामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। 


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें