पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल, स्वामियों को लौटाए

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस ने 105 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख 85 हजार रुपये बताई गई है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी जताते हुए भदोही पुलिस की सराहना की।
 
पुलिस के अनुसार CEIR पोर्टल, जनसुनवाई एवं डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की बरामदगी की गई। थाना ज्ञानपुर से 21, गोपीगंज से 19, सुरियावां से 14, औराई से 13, कोईरौना व भदोही से 12-12 मोबाइल बरामद किए गए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सीईआईआर पोर्टल के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल गुम होने पर पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे उसके दुरुपयोग को रोका जा सके। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार