मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5.0” द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न गांवों, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
 
अभियान के दौरान महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार