नवीनतम
फीचर्ड
मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी।
मिर्जापुर जनपद में आज आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Read More अनियंत्रित होकर स्कूल मिनी बस पलटने से शिक्षिका सहित आधा दर्जन छात्रा हुई जख्मी, इलाज जारीनगर के माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, वीएलजे इंटर कॉलेज, बसंत इंटर कॉलेज सहित कई इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित कराई गई।

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की भीड़ रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


Comments