: प्रयागराज नगर निगम ने ट्रैफिक सिग्नलों पर बनाई हरे परदों की छांव।

संगम नगरी में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत देने के लिए प्रयागराज नगर निगम ने सराहनीय पहल की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
प्रयागराज।
 
संगम नगरी में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत देने के लिए प्रयागराज नगर निगम ने सराहनीय पहल की है। शहर के कई प्रमुख ट्रैफिक चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान रुकने वाले लोगों को धूप से बचाने हेतु हरे रंग के परदों और छायादार व्यवस्था की शुरुआत की गई है। नगर निगम की इस व्यवस्था से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिल रही है।
 
नगर निगम द्वारा म्योहाल चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, धोबी घाट पेट्रोल पंप के आसपास सहित शहर के कई व्यस्त ट्रैफिक सिग्नलों पर विशेष रूप से हरे परदे लगाकर अस्थायी छांव तैयार की गई है। इन स्थानों पर रेड सिग्नल के दौरान रुकने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अब सीधे धूप का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
 
इन दिनों प्रयागराज में तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। दोपहर के समय सड़क पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ऐसे में ट्रैफिक सिग्नलों पर लंबी प्रतीक्षा के दौरान तेज धूप और लू से बचाव के लिए नगर निगम की यह पहल आमजन के लिए राहत भरी साबित हो रही है।
 
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने नगर निगम की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में यह छोटा लेकिन बेहद उपयोगी प्रयास है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे काफी सुविधा मिल रही है।
 
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह की छायादार व्यवस्था किए जाने की योजना है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को अधिक से अधिक राहत प्रदान की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार