दहेज की लोभ में ससुराल वालों ने नवविवाहिता की ली जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
चार माह पेट से थी नवविवाहिता, छह माह पूर्व हुई थी शादी
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
बेतिया। खबर बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगौली खेखरिया टोला की है, जहां ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया, एवं घटनास्थल से पुलिस को देख फरार हो गए।बता दे की विगत 6 माह पूर्व हिंदी रीति रिवाज के साथ बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत के बगही निमिया टोला निवासी ललन साह के पुत्री मधु देवी की शादी लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत के सुगौली खेखरिया टोला वार्ड संख्या 12 निवासी मनोज साह के पुत्र धर्मेंद्र साह से हुई थी, जहां मधु देवी के परिजनों ने शादी के समय दहेज में किए गए मांगों को पूर्ति कर दिए थे, बावजूद उसके करीब दो- ढाई माह से मधु देवी के ससुराल वाले पुनः दहेज के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित एवं मारपीट किया करते थे मधु देवी जो करीब चार माह पेट से थी अपने मायके आई हुई थी, जहां उसके पति धर्मेंद्र साह ने करीब एक सप्ताह पूर्व जबरन उसे बुलाकर ले गए, परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र साह के द्वारा दहेज की मांग में पुनः मोटरसाइकिल की मांग की गई, एवं धमकी दि गई की मोटरसाइकिल नहीं देने पर मधु देवी को जान से मार देंगे, इस बात को सुन परिजन व्याकुल हो गए परिजनों ने उन्हें आश्वासन दिया तो वहीं कल दिनांक 17 मई, रविवार की शाम करीब 5 बजे धर्मेंद्र साह एवं उनके परिवार के द्वारा मधु देवी की हत्या कर घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई, जहां सूचना पर पहुंचे परिजन ने बताया कि उनकी बेटी मधु देवी को मृत अवस्था में लेटाकर घटनास्थल से सभी ससुराल वाले फरार हो गए, घटना की सूचना स्थानीय लौरिया थाना को मृतिका के परिजनों द्वारा दी गई, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा, वही दिनांक 18 मई, सोमवार को करीब 11बजे पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है, इस घटना से मृत परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है, वही मामले को लेकर स्थानीय पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। मृतिका परिजनों ने इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।


Comments