पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश
सोनभद्र दिनांक 18.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - सोनभद्र दिनांक 18.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार निष्पक्ष जांच पारदर्शी कार्रवाई जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस प्रशासन जनता की समस्याएं पुलिस जनसंपर्क शिकायत निस्तारण प्रशासनिक सख्ती समयबद्ध निस्तारण राजस्व प्रकरण पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोनभद्र समाचार थाना प्रभारी जन शिकायत समाधान सरकारी कार्रवाई सोनभद्र अपडेट जनता दर्शन कार्यक्रम पुलिस कार्यालय सोनभद्र पुलिस संबंधी मामले थाना क्षेत्र शिकायतें क्षेत्राधिकारी निर्देश पीड़ितों को न्याय त्वरित विधिक कार्रवाई पुलिस अधिकारियों को निर्देश शिकायतों की सुनवाई जनहित कार्यक्रम


Comments