राजस्व अभिलेखों को पारदर्शी एवं विवादमुक्त बनाने की दिशा में सोनभद्र प्रशासन की बड़ी पहल

पांच दिवसीय विशेष अभियान में 20665 सहखातेदारों का हुआ अंश निर्धारण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद सोनभद्र में राजस्व अभिलेखों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं विवादमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाये गये पांच दिवसीय विशेष अंश निर्धारण अभियान ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में संचालित इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायतवार खातेदारों एवं सहखातेदारों की खतौनियों में अंश निर्धारण की कार्यवाही युद्धस्तर पर करायी गयी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी थी। क्षेत्रीय लेखपालों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की गयी, जिसके परिणामस्वरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यापक स्तर पर अंश निर्धारण की कार्यवाही सम्पन्न करायी जा सकी।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित Read More संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचित

उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तिम दिवस आज सायं 06ः00 बजे तक तहसील रॉबर्ट्सगंज में 4257, तहसील घोरावल में 3187, तहसील ओबरा में 3427 तथा तहसील दुद्धी में 9794 अंश निर्धारण की कार्यवाही पूर्ण की गयी। इस प्रकार जनपद की चारों तहसीलों में कुल 20665 सहखातेदारों का अंश निर्धारण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी है।

गेंहू खरीद मे शिथिलता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी हटाये जाएँगे - देवेंद्र कुमार सिंह Read More गेंहू खरीद मे शिथिलता बरतने वाले केन्द्र प्रभारी हटाये जाएँगे - देवेंद्र कुमार सिंह

अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण होने से भूमि सम्बन्धी विवादों में कमी आयेगी तथा किसानों एवं खातेदारों को राजस्व अभिलेखों से जुड़े कार्यों में अधिक सुविधा प्राप्त होगी। खतौनी अभिलेख अद्यतन एवं स्पष्ट होने से उत्तराधिकार, नामांतरण एवं अन्य राजस्व कार्यों में भी पारदर्शिता आयेगी।

आंधी-बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी Read More आंधी-बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार