नवीनतम
फीचर्ड
समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बीजपुर से बखरिहवा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का दिया आश्वासन ।
संतोष कुमार गुप्ता(संवाददाता)
बीजपुर/ सोनभद्र -
समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट की टीम ने जनहित एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की सड़क, बिजली, आवागमन एवं विकास कार्यों से जुड़ी कई प्रमुख मांगें उठाई गईं।
ट्रस्ट की ओर से बीजपुर से बखरिहवा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। टीम ने बताया कि वर्षों से सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा एनटीपीसी द्वारा सीएसआर मद एवं फ्लाई ऐश का आसपास के गांवों में समुचित उपयोग न किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का लाभ स्थानीय ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
ज्ञापन में डोडहर गेट को अकारण बंद किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। टीम का कहना था कि गेट बंद रहने से स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं बिजली व्यवस्था को यूपीपीसीएल को जबरदस्ती हस्तांतरित किए जाने के संबंध में भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने टीम को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाएगा तथा उन्होंने बीजपुर आने की बात भी कही।ज्ञापन सौंपने वालों में सिद्धार्थ गुप्ता, देव कुमार, जावेद अहमद, रंजीत एवं वाजिद शामिल रहे।


Comments