आंधी व बारिश से हुई जनहानि पर प्रशासन संवेदनशील, मृतकों के परिजनों को तत्काल मिली 4-4 लाख की सहायता राशि
मृतकों के परिजनों को 24 घंटे में मिली 4-4 लाख की सहायता राशि
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जनपद में बीते दिवस तेज आंधी एवं हल्की बारिश के दौरान हुई दुःखद घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों के खातों में 4-4 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजने की कार्यवाही युद्धस्तर पर पूर्ण करायी गयी।

Read More कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य ठप होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताईजिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया था कि आंधी व बारिश के कारण हुई जनहानि के मामलों में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराते हुए सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध करायी जाये, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आंधी बारिश की दुर्घटना में मृतक महेंद्र घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और कहा कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में राजेशचंद्र तिवारी अध्यक्ष तथा शिवरंजन यादव महामंत्री हुए निर्वाचितनिर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा मृतका कमलावती पत्नी रामनरेश चेरो निवासी ग्राम हर्रा, तहसील ओबरा के मामले में विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण करायी गयी। मृतका के पति का बैंक खाता पूर्व में न होने के कारण तत्काल बैंक खाता खुलवाकर सहायता राशि प्रेषित करने की प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी।

आंधी एवं बारिश से मृत व्यक्तियों में महेन्द्र पुत्र कल्लू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम खडुई, परगना विजयगढ़, तहसील रॉबर्ट्सगंज, रामविलास पुत्र रामजनम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम डोमरिया, विजयगढ़, तहसील रॉबर्ट्सगंज तथा कमलावती पत्नी रामनरेश चेरो उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हर्रा, तहसील ओबरा शामिल हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद प्रशासन द्वारा त्वरित गति से राहत सहायता उपलब्ध कराये जाने की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने हेतु पूरी कार्यवाही संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सम्पन्न करायी गयी।


Comments