चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विपरीत अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 20:25 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रासिंग चोपन के अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास, कस्बा चोपन क्षेत्र से अभियुक्त जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सीधी, मध्यप्रदेश हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार , का0 मंटू सिंह शामिल रहे।

आदिवासी  बाहुल्य गांव बेलहत्थी टोला-आमी में स्कूल निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन Read More आदिवासी बाहुल्य गांव बेलहत्थी टोला-आमी में स्कूल निर्माण की उठी मांग, ग्रामीणों ने आनन्द पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें