बलरामपुर पुलिस ने हत्या की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बलरामपुर,  जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया/छड़ एवं ब्लेड भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू ने 8 मई को थाना स्थानीय पर सूचना दी थी कि उनका पुत्र राजकुमार घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गया है। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0-51/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अगले दिन 9 मई को मृतक के पिता नानबाबू ने सूचना दी कि उनके पुत्र का शव गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर स्थित गड्ढे में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
 
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को विशुनपुर नहर पुलिया के पास से तीन अभियुक्तों दिनेश यादव, उमेश यादव एवं रमेश यादव निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार कर लिया।
 
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 7 मई की शाम राजकुमार तालाब से लौटते समय उन्हें गाली दे रहा था। इसी आक्रोश में उन्होंने उसे पकड़ लिया और कनपटी पर लोहे की सरिया से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बांस की झाड़ियों में छिपा दिया गया। बाद में रात के अंधेरे में शव को निकालकर ब्लेड से गले पर कई वार किए गए और शव को गड्ढे में पुआल एवं झाड़ियों से ढंककर छिपा दिया गया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
 
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की सरिया/छड़ एवं एक ब्लेड 365 बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य अभियुक्त महेश यादव एवं आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
 
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हरीश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश गुप्ता, उपनिरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम, हेड कांस्टेबल दीपक गुप्ता, कांस्टेबल अरबिंद सिंह, रामबृक्ष चौधरी एवं शैलेश यादव शामिल रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें