इमरती कॉलोनी में जलभराव समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश

वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के साइड में निर्मित नाले की सफाई उपशा द्वारा 10 दिवस में करायी जाये-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान एवं वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र में साइड में निर्मित नाले की सफाई हेतु जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर निर्मित नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित लगभग दो किलो मीटर लंबे नाले की सफाई कम से कम पांच टीम लगाकर युद्धस्तर पर कराई जाए।

IMG-20260513-WA0078

बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विभिन्न मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार Read More बभनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विभिन्न मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

साथ ही नाले की सफाई से संबंधित प्रतिदिन की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुकेश कुमार को भी निर्देशित किया कि नगर पालिका की टीम को सफाई कार्य में लगाया जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

डॉ. प्रदीप तिवारी के पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ “हृदय में राम” कार्यक्रम Read More डॉ. प्रदीप तिवारी के पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ “हृदय में राम” कार्यक्रम

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने इमरती कॉलोनी के पास जलभराव की गंभीर समस्या के निराकरण हेतु कराए जा रहे सर्वे कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली तथा अधिकारियों को शीघ्र सर्वे पूर्ण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार Read More 22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें