अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रकोष्ठों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु दिये आवश्यक निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश 

मंगलवार दिनांक 12.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के जनसूचना सेल, व्यापारी प्रकोष्ठ सेल, नारकोटिक्स सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न शाखाओं/सेलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला सहायता प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

महाराणा प्रताप जयंती पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न Read More महाराणा प्रताप जयंती पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न

नारकोटिक्स सेल के निरीक्षण के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। व्यापारी प्रकोष्ठ सेल में व्यापारियों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला अस्पताल का नवागत डीएम ने किया औचक निरीक्षण ,सख्त हिदायत ! Read More जिला अस्पताल का नवागत डीएम ने किया औचक निरीक्षण ,सख्त हिदायत !

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रकोष्ठों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के  दिये निर्देश- जिलाधिकारी Read More नगर क्षेत्र में जलभराव व पेयजल समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश- जिलाधिकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें