उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
जनपद के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्या एवं पीजीटी विभिन्न विषयों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
भदोही। जनपद के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रधानाचार्या एवं पीजीटी विभिन्न विषयों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने चयनित 21 अभ्यर्थियों में से उपस्थित 09 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार स्तंभ होता है। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थापना दूरस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
जिलाधिकारी ने नवचयनित शिक्षकों से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि वे छात्राओं के सर्वांगीण विकास, नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया। नवचयनित शिक्षकों ने भी अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया एवं विद्यालयों की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी दी।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सरकारी नौकरी शिक्षा विभाग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही समाचार उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार महिला शिक्षा राष्ट्र निर्माण नियुक्ति पत्र वितरण जिलाधिकारी शैलेष कुमार शिक्षक सम्मान बेसिक शिक्षा विभाग जिलाधिकारी कार्यक्रम नैतिक शिक्षा भदोही ताजा खबर बालिका शिक्षा शिक्षा व्यवस्था कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षा सुधार सरकारी विद्यालय भदोही अपडेट विद्यालय प्रशासन नवचयनित शिक्षक प्रधानाचार्या नियुक्ति पीजीटी भर्ती शिक्षक नियुक्ति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्राओं का विकास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बालिका विद्यालय समाचार शिक्षक भर्ती 2026 शिक्षा क्षेत्र विद्यालय संचालन आत्मनिर्भर बालिकाएं शैक्षिक वातावरण शिक्षक चयन प्रक्रिया शिक्षा अधिकारी छात्राओं की शिक्षा नवचयनित अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक भर्ती बालिका सशक्तिकरण


Comments