ए.एच.इंटरमीडिएट कालेज जगदीशपुर के टाप टेन मेधावियों को सम्मानित किया गया
जनपद मे प्रतिष्ठित विद्यालयों मे शुमार ए.एच.इंटर कालेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत उत्तीर्ण हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया
जगदीशपुर अमेठी। जनपद मे प्रतिष्ठित विद्यालयों मे शुमार ए.एच.इंटर कालेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत उत्तीर्ण हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया उक्त अवसर पर विद्यालय शिक्षकों/शिक्षिका द्वारा हाईस्कूल के होनहार विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी होनहारों का सम्मान किया गया
वहीं प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर ने अपने वक्तव्य मे शिक्षा एवं अनुशासन के बारे मे प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का प्रोत्साहन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी भी उक्त अवसर पर शामिल हुए और हाईस्कूल के होनहार छात्र राज मिश्रा एवं इंटरमीडिएट की होनहार छात्रा अर्पणा शुक्ला को कालेज मे टाप करने हेतु बतौर संस्था प्रबंधक श्री राधाकृष्ण प्रतिमा एवं पेन भेंटकर प्रोत्साहित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अपने वक्तव्य मे कहा कि यह विद्यालय प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयास तथा शिक्षकों/शिक्षिका राम बहादुर,जीत बहादुर,विक्रम सिंह,वीरेन्द्र,अमित सरोज,राम कुमार,शैलेन्द्र
तिवारी,राजन मिश्रा,अशोक सिंह,रावेन्द्र सिंह,जितेन्द्र मौर्या,विजयेन्द्र श्रीवास्तव,मनोज कुमार सिंह,नाथू राम,प्रीती पाण्डेय,अंशू मौर्या एवं मुकेश तिवारी की कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर पाठन शैली से शिक्षा क्षेत्र मे बहुत ही उत्कृष्ट योगदान दे रहा है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है वहीं होनहारों ने विद्यालय परिवार एवं समाजसेवी पी के तिवारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगामी कक्षाओं मे और भी बेहतर करने का पूरा प्रयासरत रहेंगे।
सम्मान समारोह अमेठी समाचार उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार शैक्षिक कार्यक्रम विद्यालय समारोह छात्र सम्मान समारोह शिक्षक सम्मान मेधावी छात्र सम्मान जगदीशपुर अमेठी उज्ज्वल भविष्य समाजसेवी पी के तिवारी एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल मेधावी छात्र इंटरमीडिएट मेधावी छात्र प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर शिक्षा और अनुशासन होनहार विद्यार्थियों का सम्मान कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान राज मिश्रा अर्पणा शुक्ला विद्यालय टॉपर छात्र प्रोत्साहन शिक्षा क्षेत्र में योगदान छात्र प्रेरणा शिक्षकों का योगदान इंटर कॉलेज जगदीशपुर


Comments