नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घाटमपुर में निकली 10किमी लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर
घाटमपुर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई,
घाटमपुर। घाटमपुर में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई, इस अवसर पर युवाओं सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया,, कार्यक्रम की शुरुआत राहा क्षेत्र से हुई,, जहां महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई,, इसके बाद बुल्डोजर पर महाराणा प्रताप का चित्र स्थापित कर करीब 10 किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकाली गई,
रैली राहा से शुरू हो कर घाटमपुर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मठ पंप पहुंची,, जहां इसका सम्मान हुआ पूरे रास्ते युवाओं का उत्साह देखने लायक था, हाथों में भगवा ध्वज लिए युवा महाराणा प्रताप के जय घोष लगाते हुए आगे बढ़ रहें थें,जगह जगह स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया,, जिससे पूरे नगर में देशभक्ति और शौर्य का माहौल बना रहा,,मठ पंप पहुंचने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि स्वाभिमान,साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक है, उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध आज भी आजादी, आत्मसम्मान और मात।
भूमि के लिए संघर्ष की गाथा सुनाता है,, उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, और उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं,, विधायक सरोज कुरील ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, और समाज व राष्ट्र हित मे सकारात्मक भूमिका निभाएं,, कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफ़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया,,पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
जनसभा शौर्य घाटमपुर उत्तर प्रदेश समाचार कानपुर देहात सामाजिक संगठन भंडारा आयोजन घाटमपुर समाचार आत्मसम्मान महाराणा प्रताप जयंती राष्ट्रभक्ति वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप घाटमपुर रैली महाराणा प्रताप शोभायात्रा बुल्डोजर रैली सरोज कुरील घाटमपुर विधायक हल्दीघाटी युद्ध देशभक्ति भगवा ध्वज युवा उत्साह मठ पंप घाटमपुर ऐतिहासिक व्यक्तित्व महाराणा प्रताप श्रद्धांजलि विशाल रैली


Comments