गुवाहाटी में कामाख्या के दर्शन कर हाइलाकांडी के विधायक मिलन दास सहित मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद।

जिले की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां कामाख्या के चरणों में प्रार्थना।

Abhinav Shukla Picture
Published On

असम। गुवाहाटी स्थित पवित्र नीलाचल पर्वत पर अवस्थित कामाख्या मंदिर में शनिवार, 9 मई को हाइलाकांदी  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिले के विभिन्न स्तर के दलीय कार्यकर्ताओं ने मां कामाख्या के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक मिलन दास भी उपस्थित रहे।
इस पुण्य अवसर पर उपस्थित विधायक और सभी कार्यकर्ताओं ने मां कामाख्या के चरणों में समस्त हाइलाकांडी जिले की शांति, सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। साथ ही यह प्रार्थना भी की गई कि मां की कृपा से जिले के प्रत्येक क्षेत्र एवं आमजन के जीवन में सुख-शांति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो।
 
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि मां कामाख्या की दिव्य कृपा से समाज में एकता, सौहार्द और विकास की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार होगा।
 
यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा कार्यकर्ताओं के बीच विशेष उत्साह और आस्था का केंद्र बनी रही।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments