हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक आचार्य द्विवेदी को किया नमन
क्षेत्र के ऐहार स्थित श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई।
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के ऐहार स्थित श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में शनिवार को हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हिंदी प्रवक्ता दिलीप द्विवेदी ने कहा कि आचार्य द्विवेदी ने हिंदी भाषा को सरल, शुद्ध और प्रभावशाली स्वरूप दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के सम्मान और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। शिक्षक राकेश मिश्रा ने कहा कि आचार्य द्विवेदी ने हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया।
डॉ. कमलकांत ने उनके साहित्यिक योगदान और हिंदी पत्रकारिता में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरस्वती पत्रिका के माध्यम से आचार्य द्विवेदी ने कई साहित्यकारों को नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनूप पांडेय ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आचार्य द्विवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की अपील की। प्रधानाचार्य अवनीन्द्र पांडे ने कहा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी के नए युग के सूत्रधार थे। उन्होंने हिंदी भाषा को व्यवस्थित और जनसामान्य के अनुरूप बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
रायबरेली लालगंज सांस्कृतिक कार्यक्रम रायबरेली समाचार शैक्षिक कार्यक्रम विद्यालय समारोह हिंदी साहित्य हिंदी पत्रकारिता अनूप पांडेय श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी दिवस कार्यक्रम साहित्यकार जयंती हिंदी भाषा सरस्वती पत्रिका छात्र छात्राएं शिक्षकों का कार्यक्रम दिलीप द्विवेदी राकेश मिश्रा डॉ कमलकांत अवनीन्द्र पांडे साहित्यिक योगदान राष्ट्रीय चेतना हिंदी शिक्षा हिंदी साहित्यकार प्रेरणादायक व्यक्तित्व


Comments