नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 09 मई के संदर्भ में प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार 09 मई के संदर्भ में प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के साथ-साथ वाह्या न्यायालय कुंडा ,लालगंज एवं सभी राजस्व व अन्य न्यायालयों में होने जा रहा है, जिसमें लोग अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा सकते हैं।
इस अवसर पर अपर जिला जज राजीव रंजन, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी हेमंत कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत अंकिता दुबे, अपर जिला जज राम लाल द्वितीय, आतिफ समीम स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, सीजेएम कुमुद उपाध्याय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय सहित न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।


Comments