नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सफाई कर्मियों की लापरवाही से कूड़े में लगी आग
दुकानदारों में मची अफरा तफरी।
लालगंज (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा वलौली में शनिवार को सफाई के दौरान कूड़े में लगाई गई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी। इससे आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आस पास के दूकानदारों ने बताया कि सड़क किनारे सफाई कर रहे सफाई कर्मियों ने जमा कूड़े में आग लगा दी थी। शुरुआत में आग सामान्य लग रही थी लेकिन कुछ ही देर में तेज हवा के कारण लपटें बढ़ गईं। आग आसपास पड़े दूसरे कूड़े और सूखी घास तक पहुंच गई।
धुआं और लपटें देखकर दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। कई लोग घरों से बाल्टी और डिब्बों में पानी लेकर मौके पर पहुंचे। काफी देर तक स्थानीय लोग और सफाई कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और ब्लॉक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही बीडीओ गगनदीप सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जहां पर आग लगी थी वहां से फायर स्टेशन की दूरी बहुत कम है। इसके बावजूद दमकल वाहन पहुंचने में देर हुई। फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर फायर स्टेशन के प्रभारी समेत अधिकतर कर्मचारी वहां ड्यूटी पर मौजूद थे।
इसी कारण दमकल टीम को पहुंचने में समय लगा। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों और सफाई कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दुकानदारों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि कूड़े में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है। घटना से कोई हानि नहीं हुई है।
अग्निकांड रायबरेली लालगंज फायर ब्रिगेड फायर स्टेशन लालगंज समाचार रायबरेली समाचार प्रशासनिक लापरवाही दमकल विभाग आग पर काबू राहत एवं बचाव कार्य आग लगने की घटना ग्राम सभा वलौली कूड़े में आग सफाई कर्मी बीडीओ गगनदीप सिंह ग्रामीणों में अफरा तफरी दुकानदारों में दहशत तेज हवा से आग फैली सड़क किनारे आग सूखी घास में आग स्थानीय लोगों की मदद ब्लॉक अधिकारी मुकेश गिरी सफाई अभियान दमकल टीम


Comments