चोपन पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य, 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प लाइन टीम को किया सुपुर्द
चोपन पुलिस की सराहनीय कार्य, लोगों ने किया प्रसंशा
चोपन / सोनभद्र -
दिनांक 08.05.2026 को डायल-1098 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में 03 नाबालिग बच्चे बिना किसी अभिभावक के मौजूद हैं। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन मय हमराह पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां तीनों बच्चे मिले।
पूछताछ के दौरान बच्चों ने अपना नाम क्रमशः –कैरा पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 08 वर्ष, टेम्पू पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 05 वर्ष, कल्लू पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 06 वर्ष किन्तु अपना पता सही तरीके से नहीं बता पा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा बच्चों की पहचान कराने हेतु आसपास के गांवों में प्रयास किया गया, लेकिन किसी द्वारा उनकी पहचान नहीं की जा सकी।
तत्पश्चात चाइल्ड हेल्प लाइन सोनभद्र को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई। बच्चों को थाना चोपन लाया गया, जहां चाइल्ड हेल्प लाइन सोनभद्र की टीम के सदस्य रविन्द्र कुमार पुत्र छविनाथ अपनी टीम सहित उपस्थित मिले। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए तीनों बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प लाइन टीम सोनभद्र की सुपुर्दगी में दिया गया।


Comments