क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस टीम को सतर्कता के साथ नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

शुक्रवार दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

IMG-20260508-WA0046

राज्यसभा सांसद नवीन जैन पहुंचे पंचकल्याणक महोत्सव, भव्य स्वागत व मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां Read More राज्यसभा सांसद नवीन जैन पहुंचे पंचकल्याणक महोत्सव, भव्य स्वागत व मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सड़क एवं बाजार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण न करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

सोनभद्र को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम  ,युवाओं को मिलेगा रोजगार Read More सोनभद्र को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम ,युवाओं को मिलेगा रोजगार

 गश्त के दौरान आमजन में सुरक्षा का एहसास कराते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी। पुलिस टीम को सतर्कता के साथ नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सौंपा ज्ञापन Read More ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें