राज्यसभा सांसद नवीन जैन पहुंचे पंचकल्याणक महोत्सव, भव्य स्वागत व मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

राज्यसभा सांसद नवीन जैन का स्वागत करते हुए सचिन जैन जिला सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा फ़िरोज़ाबाद

विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला 

टूण्डला-

हाईवे रीजेंसी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव में सोमवार को कई मनमोहक प्रस्तुतियां एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नवीन जैन एवं मधु बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आचार्य श्री निर्भय सागर महाराज ने शमोशरण में विराजमान होकर राज्यसभा सांसद नवीन जैन को शास्त्र एवं अपने द्वारा लिखित पुस्तक आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। इसके साथ ही दोनों अतिथियों का पंचकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन का स्वागत जिला सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा सचिन जैन द्वारा तथा मधु बघेल का स्वागत साधना जैन एवं समस्त समिति सदस्यों द्वारा पटका, माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया।

सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, दो घायल Read More सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, दो घायल

राज्यसभा सांसद नवीन जैन पहुंचे पंचकल्याणक महोत्सव, भव्य स्वागत व मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

खड्डा तहसील में 6 माह से तहसीलदार का पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित Read More खड्डा तहसील में 6 माह से तहसीलदार का पद खाली, प्रशासनिक कार्य प्रभावित

महोत्सव में केवल ज्ञान संस्कार, केवल पटोद्घाटन, केवल ज्ञानोत्पत्ति, शमोशरण रचना, भगवान की दिव्य ध्वनि एवं केवल ज्ञान पूजा जैसे धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुए। इसके बाद मोक्ष कल्याणक कार्यक्रम में भगवान आदिनाथ के कैलाश पर्वत पर दर्शन, भगवान आदिनाथ के निर्वाण प्राप्ति, अग्निकुमार देव द्वारा अग्नि संस्कार तथा मोक्ष कल्याणक पूजन क्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण: बीएचएनडी दिवस पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी, आशा का मानदेय रोका, एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा Read More जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण: बीएचएनडी दिवस पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी, आशा का मानदेय रोका, एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा

इस अवसर पर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष सर्वेश जैन, महामंत्री पाण्डेय जयंत जैन, कोषाध्यक्ष विशाल जैन, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया भाजपा सचिन जैन, प्रमोद जैन दिल्ली, उपाध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट, अजित जैन, राजीव जैन, प्रिंस जैन, सोनू जैन, राजू जैन, अंकित जैन कोटकी, पंकज जैन, संदीप जैन सरिया, समुद्रगुप्त जैन, चंदू जैन, अग्रज जैन, विपिन जैन, कमल जैन दिल्ली, मनीष जैन सहित समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें