पुलिस अधीक्षक ने किया ओबरा थाना का आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश

जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए-पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

शनिवार को दिनांक 02.05.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक एवं साफ-सफाई सहित अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निलंबन से आहत अवर अभियंता मोबाइल टावर पर चढ़े Read More निलंबन से आहत अवर अभियंता मोबाइल टावर पर चढ़े

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला सहायता हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को त्वरित, सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

NEET (UG) 2026: सोनभद्र में 03 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल Read More NEET (UG) 2026: सोनभद्र में 03 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल

साथ ही साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान करने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करते हुए जनसामान्य में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, पारदर्शी पुलिसिंग एवं संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप Read More संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

इसके अतिरिक्त थाना ओबरा में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान उन्हें ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया । 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें